जब पत्नी ने पति की खोली पोल
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहान की आरोपों में बुरी तरह फंस चुके है..ये तो नहीं पता की पत्नी द्वारा लगाया गया आरोप कितना सही है लेकिन पत्नी ने जितने भी आरोप लगाए है उसके पीछे कुछ कारण जरुर होगा..
ये आरोप उस समय लगाया गया जब दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटी थी पत्नी हसीन जहान और अपने फेसबुक पर शमी के फेसबुक मैसेजेस और वाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट को पोस्ट किया है... जिसमें शमी के कई महिलाओं के अवैध संबंधों के बारे में लिखा ...पत्नी हसीन जहान ने कहा कि शमी और उनके परिवार वाले उनको मारना चाहते हैं... उनके परिवार वाले काफी टॉर्चर करते हैं... उनकी मां और भाई अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं...जबकि पत्नी द्वारा लगाया गया आरोप पर मोहम्मद शमी ने इन सभी आरोपों को सीधे नकार दिया है...उन्होंने लिखा ये जितनी भी न्यूज हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही हैंये सब सरासर झूठ है... ये कोई बहुत बड़ी साजिश है और ये मुझे बदनाम करने और मेरे गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है....इससे पहले हसीन जहान ने बताया शमी ने साउथ अफ्रीका टूर से आने के बाद उनकी पिटाई की... वो काफी समय से मेरे साथ ऐसा कर रहे थे.... लेकिन अब ज्यादा हो चुका है... मैंने उन्हें गलती सुधारने का काफी वक्त दिया और खुद को शांत करने की काफी कोशिश की... मैंने उन्हें शांत करने की कोशिश करती रही... लेकिन वो कहते थे कि अपनी भलाई चाहती हो तो चुप रहो.... अब हसीन जहान ने शमी पर लीगल एक्शन लेने का फैसला लिया है....





वहीं इस मामले में कोलकाता पुलिस ने कहा कि शमी की पत्नी द्वारा मुझे लिखित शिकायत नहीं मिली है... उन्होंने मौखिक रुप से मुझे बताया गया.. अगर मुझे लिखित शिकायत मिलती तो हम जरुर कार्रवाई करते...भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य मोहम्मद शमी अहमद का जन्म 3 सितंबर 1990 में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पैदा हुए थे...

Comments

  1. गुड लेखन लिखते रहो आगे बढ़ते रहो

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular Posts