बुराड़ीकांड - 11 लोगों ने की थी खुदकुशी



दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक परिवार के 11 लोगों की फांसीकांड मामले में बड़ा खुलासा...11 लोगों के शवों में से 10 की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हुआ था.. जिसमें खुदकुशी करने का पुलिस ने खुलासा किया था...11वें शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने से देश की जनता सस्पेंस में थी...12 जुलाई 2018 को 11वें शव में नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई जिसमें पाया गया कि इनकी मौत लटकने से हुई......अब साफ हो गया कि 11 लोगों ने खुदकुशी की है...


दरअसल, नारायणी देवी की बॉडी कमरे में जमीन पर पड़ी मिली थी... इनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी डॉक्टर्स की राय मेल नहीं खा रही है... इसीलिए मंगलवार को डॉक्टर्स की टीम ने घर का मुआयना भी किया था...वहीं भाटिया परिवार के पास से बरामद रजिस्टर में भटकती आत्माका जिक्र है... उसमें साथ ही आशंका जाहिर की गई है कि परिवार अगली दीवाली नहीं देख सकेगा... पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से एक ललित सिंह चुंडावत के शरीर में कथित तौर पर उसके पिता की आत्मा आती थी और इसके बाद वह अपने पिता की तरह हरकतें करता था और नोट लिखवाया करता था...

रजिस्टर में 11 नवंबर, 2017 की तारीख में ललित ने परिवार के कुछ हासिलकरने में विफल रहने के लिए किसी की गलतीका जिक्र किया है... उसमें कहा गया है, “धनतेरस आकर चली गयी... किसी की पुरानी गलती की वजह से कुछ प्राप्ति से दूर हो... अगली दीवाली न मना सको... चेतावनी को नजरंदाज करने की बजाय गौर किया करो...



Comments

Popular Posts