6 साल बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार



देश में महिलाओं और लड़कियों पर हो रहे जुल्म रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ये समाज किस संस्कृति और सभ्यता की राह पर चल रहा है। अपने ही मां और बहनों पर जुल्म तो जुल्म घिनौनी हरकते करने से भी बाज नहीं आते। हद तो तब पार हो जाती है जब बच्चों और बच्चियों के साथ घिनौनी हरकते करते है। बच्चियां अपने पाव पर खड़ा भी नहीं हुई होती, इसके पहले ही हैवानों के नजरों में गड़ने लगती है। दिल्ली में 6 साल की बच्ची हैवानों की बलि चढ़ गई। दिल्ली पुलिस ने 6 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोप में 24 साल के आरोपी बैजू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक किन्नर और एक ऑटो चालक की सरगर्मी से तलाश चल रही है। यह मामला 14 जुलाई की शाम का है जब बच्ची अपने घर मिंटो रोड के पास खेल रही थी, तभी उसे अगवा कर लिया गया था।


Comments

Popular Posts