आज का हिंदुस्तान...
15
अगस्त के दिन पूरे देश में देशभक्ति का माहौल बना हुआ है। देश के हर जिले में छोटे
बच्चों से लेकर बूढ़े और जवान सभी देशभक्ति में डूबे में हुए है। देश के सभी
बाजारों में तिरंगों का भरमार लगा हुआ है। शहरों और गांवों में देशभक्ति गानों की
गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। देश की सुरक्षा के लिए पूरे देश में 15 अगस्त
को लेकर काभी सुरक्षा भी बढ़ा दी जाती है। जिससे किसी तरह की आजादी मनाने में कोई
खलल न डाल पाए। और आतंकियों को लेकर पूरा देश हाई अलर्ट पर रहता है।
हिंदुस्तान
अपनी आजादी का 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लेकिन क्या वास्तव में अंग्रेजों
के गुलामी के बाद देश की जनता को आजादी से जीने का अधिकार हासिल हो सका है ?। क्या देश को अंग्रेजों द्वारा बनाये
कानूनों से मुक्ती मिल चुकी है? क्या
शहीदों के सपने साकार हो सके हैं। ऐसे बहुत से सवाल है जिनका जवाब आम आदमी बेबाकी
से जवाब ढ़ूढ रहा है। आजादी के बाद गांधी ने कहा था कि संसद में जो भी अंग्रेजी
बोलेगा उसे गिरफ्तार करवा दूंगा। लेकिन बापू ने अंग्रेजी बोलने वाले किसी सांसद को
जेल भेजवाना तो दूर वह किसी कांग्रेसी सांसद को पार्टी से बाहर का रास्ता तक नहीं
दिखा पाए। यही वजह रही जिसके कारण नेताओं ने अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाना
शुरु कर दिया। अब तो ऐसा हो गया है। सभी लोग अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल
में ही पढ़ाना चाहते है। जिस अंग्रेजी शिक्षा प्रणाली को RSS द्वारा मैकाले की शिक्षा पद्धति बताकर
विरोध किया था। उसे भी अपने विद्यालयों मे अंग्रेजी शिक्षा को अनिवार्य कर दिया
गया। इतना ही नहीं पूरे लोकतंत्र को अंग्रेजी शिक्षा ने जकड़ लिया। बीजेपी हिंदू-हिंदू
हिंदुस्तान का नारा देती है। वो केवल चुनाव जितने और सत्ता में बने रहने के लिए
करती है। आज कल हिंदू भक्ति ऐसे है जो दूसरे को तो ज्ञान देते है। लेकिन अपने ही
घर में मां-बाप और भाई-बहन से लड़ते है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि जो अपने
मां-बाप के बारे में एक पल नहीं सोचते वो क्या आपको हिंदू होने का ज्ञान दे सकते
है।



Comments
Post a Comment