केन्द्र सरकार पर किसान आंदोलन आंदोलन भारी...

कृषि कानून पर घमासान 
सरकार पर किसान भारी 
मांग पर डटे किसान 
6 वें दौर की बैठक में नहीं बनी बात 

उत्तर प्रदेश: नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों को मनाने के लिए अब तक 6 बैठकें हो चुकी है। इन बैठकों में सरकार की लिखित कोशिश नाकाम हो गई।किसान अब आंदोलन तेज करने में जुटे हैं।

सरकार के नीतियों से बिलबिलाया देश का अन्नदाता, दिल्ली की सड़कों पर उतरा है। सरकार से अपना हक मांगने के लिए देश के कोने कोने से पहुंचे हुए हैं। वहीं किसानों को मनाने के लिए सरकार बैठक पर बैठक कर रही है। आंदोलन के 15 वें दिन भी बातचीत नाकाम हो गई। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों के हित में कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि MSP पर लिखित आश्वासन देने के लिए तैयार हैं। किसान सरकार के प्रस्ताव पर विचार करें। 

किसानों ने कहा कि जो सरकार की ओर से प्रस्ताव आया है, उसमें बिल वापस की बात नहीं है। सरकार संशोधन चाहती है जो किसानों को मंजूर नहीं है। किसानों को कहना है कि सरकार तीन बिल लाई है उसी तरह MSP को लेकर बिल लाए। 

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखा था। उन्होंने कहा कि देश में आंदोलन होना चाहिए ताकि सरकार पर दबाव बने और वह किसानों के हित में कदम उठाए। 

इस बीच दिल्ली के राज्यों से जो खबरें मिल रही है। इनसे तो जाहिर होता है कि आंदोलन को लेकर लोगों में वैसा ही जज्बा जाग उठा है, जैसा अन्ना आंदोलन के वक्त। अब देखना ये होगा कि क्या किसानों के सामने झुकेगी सरकार ।

Comments

Popular Posts